फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खोलने को लेकर अभी निर्णय नहीं : मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भाजयुमो का शुक्रवार को ऑनलाइन सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता सूबे के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी रहे। यहां उन्होंने कोरोना महामारी संबंधी सभी संशय का समाधान किया।
विज्ञापन

जिला एवं महानगर के संयुक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरठ महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष वीनस शर्मा ने की। सम्मेलन में महानगर एवं जिले के 300 से ज्यादा युवा शामिल हुए। उन्होंने बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी के समक्ष सवाल रखें। इनके जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कोरोना महामारी के दौरान जनहित में निर्णय लिये जा रहे हैं। करीब एक घंटा चले ऑनलाइन सम्मेलन में डॉ. सोनल ने पूछा कि निजी चिकित्सकों एवं अस्पतालों को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कब शामिल किया जाएगा। इस पर मंत्री ने कहा कि सूबे में सबसे उत्तम चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि हर आय वर्ग के व्यक्ति को सर्वोत्तम इलाज दिया जाए। इसके बाद भी जरूरत पड़ती है तो सरकार इस पर निर्णय लेगी। युवा आईटी एक्सपर्ट पवन ने पूछा कि जब पूरे सूबे में कोरोना के मरीज लगातार मिल रहे हैं तो ऐसी स्थिति में अगले महीने से स्कूल खोले जाने का निर्णय क्या उचित है। इसके जवाब में मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा कि स्कूल खोलने को लेकर प्रदेश सरकार ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। सरकार सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क एवं सैनिटाइजर की समुचित व्यवस्था होने पर ही प्रदेश सरकार स्कूल खोलने का निर्णय लेगी। जिस पर युवा व्यवसायी पंकज मवी ने जानना चाहा कि मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयोग बड़े छात्र तो कर सकते हैं परंतु छोटे बच्चों के लिए शत प्रतिशत संभव नहीं होगा। जिसके जवाब में मंत्री ने कहा कि अभी स्कूल खोलने पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। सरकार प्रत्येक छात्र की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखकर ही निर्णय लेगी। अंत में मंत्री ने सभी को देश के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई। मेरठ महानगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कार्यक्रम की सफलता के लिए युवा मोर्चा को बधाई दी। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा वरुण गोयल, क्षेत्र अध्यक्ष युवा मोर्चा राजू कालरा, क्षेत्र उपाध्यक्ष ओम यादव, रमन धींगरा, मीडिया प्रभारी निशांक गर्ग समेत अन्य युवा सम्मेलन में शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक युवा मोर्चा अमित तोमर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें