कार्यक्रम में किसानों को जानकारी देते सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह व मौजूद किसान।
- फोटो : LAWARD
दौराला। दौराला स्थित कृषि सहकारी समिति की शनिवार को वार्षिक निकाय बैठक एवं समिति जीर्णोद्धार लोकार्पण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह रहे। अध्यक्षता वीर सिंह ने की। सर्वप्रथम मनिंदरपाल सिंह व सहायक निबंधक सहकारिता हरेंद्र सिंह ने फीता काटकर जीर्णोद्धार भवन का लोकार्पण किया। मनिंदर पाल ने कहा कि सहकारिता देश की सबसे बड़ी संस्था है। इसके माध्यम से किसानों की आय दोगुनी करने का सफल तरीका निकलेगा। आप सभी कह मांग शासन से की जाएगी, ताकि किसानों को ऋण के लिए अन्य बैंकों में न जाना पड़े। बताया कि दौराला समिति आज 64 लाख के लाभ में है अर्थात किसानों को पूरा सहयोग मिल रहा है। मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि दौराला बैंक में एटीएम शीघ्र लगवाया जाएगा। इसके अलावा जल्द ही सोलर लाइट व जन सहयोग केंद्र का लाभ दिया जाएगा। इस मौके पर हरेंद्र सिंह, संजीव कुमार, महकार सिंह, सहंदर अहलावत, रमेश चौहान, देवेंद्र, सूरज अहलावत आदि मौजूद रहे।