फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चल सकी सीओ की मनमानी, गाड़ी वापस मंगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। सड़क दुर्घटना में पकड़ी गई कार की जगह दूसरे वाहन को दिखाने की कोशिश पूरी नहीं हो सकी। वाहन बदलने का संदेह होने की खबर प्रकाशित होने पर सोमवार सुबह ही थाने भेजी गई पिकअप गाड़ी को वापस मंगा लिया गया।
विज्ञापन

जानकारी हो कि दो दिन पूर्व मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर रोहटा गांव के निकट लाल रंग की कार की टक्कर से पूठखास निवासी बाइक सवार युवक सलमान और आमिर की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने कार को मौके से पकड़ा। इस बीच चालक फरार हो गया था। पुलिस गाड़ी को थाने ले आई थी। इस मामले में जिले में ही तैनात एक क्षेत्राधिकारी ने पकड़ी गई कार को अपने रिश्तेदार की बताते हुए थाना पुलिस से तुरंत छोड़ने की बात कही। थाना प्रभारी ने क्षेत्राधिकारी की बात को कानून के विरुद्ध बताया था। वहीं, इस मामले में एक विधायक ने भी प्रभारी पर कार छोड़ने का दबाव बनाया। वहीं ग्रामीणों में चर्चा थी की इस बाबत दुर्घटना में दूसरी गाड़ी दिखाने के लिए पिकअप गाड़ी को थाने भी भिजवा दिया गया है। हालांकि पूरा मामला सोमवार को समाचार पत्रों प्रकाशित हुआ तो खेल सभी के सामने आ गए। जिसके चलते सोमवार सुबह ही उक्त अधिकारी द्वारा थाने भेजी गई पिकअप गाड़ी को सुबह ही वापस मंगवा लिया गया। हालांकि मंगलवार को भी आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें