फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में नहीं थम रहा अपराध! मार्शल आर्ट के चैंपियन को मारी गोली

Thu, 21 Dec 2017 01:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
युवक को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के मेरठ शहर में देर रात बाइक सवार तीन युवकों ने मार्शल आर्ट के चैंपियन को गोली मार दी। हाथ में गोली लगने पर घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


भावनपुर पुलिस के अनुसार भोपाल विहार निवासी रविंद्र सिंह यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबिल के पद पर मुरादाबाद में तैनात है। उसका पुत्र रोहित मावी मार्शल आर्ट में गोल्ड मेडलिस्ट है। वर्तमान में सीसीएसयू में बाउंसर बताया गया। मंगलवार देर रात वह अपने दोस्त संजय विहार निवासी लोकेश के साथ कार से घर लौट रहा था। गढ़ रोड स्थित अजय नर्सिंग होम के पास बाइक सवार तीन युवकों ने कार पर फायरिंग कर दी। एक गोली कार के अगले शीशे पर तो दूसरी कार चला रहे रोहित के हाथ में लगी। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए।

पढ़ें : प्यार से ले गए होटल, फिर किया गैंगरेप, आपबीती सुन उड़ गए होश

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रोहित ने करीब डेढ़ माह पूर्व अपने पड़ोसी युवक अमित गिरी को डेढ़ लाख रुपये उधार दिए थे। रकम वापस मांगने पर युवक गालीगलौज करने लगा। आसपास के लोगों के समझाने पर युवक ने एक चेक दिया। लेकिन खाते में पैसा ही नहीं था। इसको लेकर रोहित और उस युवक में विवाद हो गया था। एसओ भावनपुर करतार सिंह के अनुसार इस संबंध में रोहित के भाई विकल ने अमित गिरी उर्फ बिट्टू सहित दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें