श्री रामजन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के बयान को लेकर देवबंदी उलमा ने नाराजगी का इजहार किया है। उनका कहना है कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, कोर्ट इस पर जो भी फैसला सुनाएगी वो सबको स्वीकार होना चाहिए। बिना वजह इस पर बयानबाजी कर मामले को तूल दिया जा रहा है।
महंत नृत्य गोपाल दास का कहना है कि अगले चार माह में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण आरंभ हो जाएगा। चाहे सुप्रीम कोर्ट का फैसला कुछ भी हो। इस पर पलटवार करते हुए मदरसा दारुल उलूम अशरफिया के मोहतमिम मौलाना सालिम अशरफ कासमी का कहना है कि महंत नृत्य गोपाल दास के बयान से लग रहा है कि वो बेहद निराश हैं और उनको पता है कि अदालत का फैसला क्या होगा। इसलिए वे इस प्रकार की बयानबाजी कर माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।
पढ़ें : साक्षी महाराज को छोड़कर सभी मानेंगे कोर्ट का फैसला : देवबंदी उलमा