संवाद
मेरठ। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को सरकार की ओर से कई योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसमें मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना, अटल आवासीय विद्यायल का लाभ आदि योजनाओं का लाभ दिया जाता है। इसके लिए श्रमिकों को पंजीकरण का नवीनीकरण कराना आवश्यक है। सहायक श्रमायुक्त अवधेश कुमार ने बताया कि इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए निर्माण श्रमिक 15 अक्तूबर तक अपना पंजीयन कार्ड नवीनीकरण करा सकते हैं। इसके बाद ही योजना का लाभ मिल सकेगा। संवाद