फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने दिया जेडी कार्यालय पर धरना

Fri, 26 Sep 2025 05:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

मेरठ में शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ से जुड़े कर्मचारियों ने संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना दिया। वे पदोन्नति और बीमा कटौती जैसी मांगों की अनदेखी से नाराज हैं। आंदोलन से प्रशासन पर दबाव बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ। अपनी मांगों को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ से जुड़े कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना दिया। कर्मचारियों ने कहा कि एडेड माध्यमिक स्कूलों के कर्मचारियों की मांगों की लंबे समय से अनदेखी की जा रही थी। योग्य शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की शिक्षक पद पर पदोन्नति होनी चाहिए। 2014 से बंद सामूहिक जीवन बीमा की कटौती की जानी चाहिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सोलंकी, मंडल अध्यक्ष संजीव त्यागी, उमाकांत शर्मा, तनुज गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें