फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नशे के खिलाफ छात्रों को जागरूक किया

सार

मेरठ के एनएएस इंटर कॉलेज में नशा मुक्ति पर संगोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं और छात्रों ने नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। कार्यक्रम में नशे की सामाजिक बुराइयों पर जागरूकता बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ। एनएएस इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को पंडित गंगादान सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी का विषय मद्य-निषेध व नशा मुक्त भारत रहा। विद्यालय के प्रबंधक व पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि मद्य-निषेध को सरकार अपनी प्राथमिकता के रूप में मानती है। विद्यालय के छात्रों में अंकुर शर्मा, नमन शर्मा, प्रेम, शाद और अब्दुल मन्नान आदि ने नशे के विरुद्ध सभी को जागरूक किया। चरन सिंह ने नशे को सभी अपराधों की जननी बताया। पीके बंसल ने रील देखने की लत को भी एक नशा बताया। कार्यक्रम का संचालन पुष्पेंद्र कुमार ने किया। प्रधानाचार्या आभा शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें