किठौर। कोर्ट ने जानलेवा हमले में वांछित शाहजहांपुर नगर पंचायत के चेयरमैन वसीउर्रहमान और दो भाई रजी व मुंतलिब के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर पुलिस को कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं। वारंट जारी होने के बाद से ही चेयरमैन और उसका भाई फरार है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 2016 में चेयरमैन वसीउर्रहमान और भाइयों पर जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज है। मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में कोर्ट ने 22 मई को तीनों के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। इसके बाद पीड़ित पक्ष एसएसपी से मिला और गिरफ्तारी की मांग की। एसएसपी ने किठौर पुलिस को शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।