अमित जानी के खिलाफ गैर जमानती वारंट
मेरठ। अपर जिला जज कोर्ट संख्या 19 तबरेज अहमद ने सन् 2017 के एक मामले में आरोपी अमित जानी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। सरकारी वकील मनवीर सिंह ने बताया कि 10 अक्टूबर 2017 को कोर्ट ने एक मामले में आरोपी अमित जानी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। लेकिन पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश नहीं किया। आरोपी 4 साल से अदालत में गैरहाजिर चल रहा है। मामले में इंचौली के एसआई अंकुर कुमार ने न्यायालय मे आख्या दी कि आरोपी आठ साल पहले अपना घर छोड़ चुका है। वहीं अभियुक्त ने हाल ही में मेरठ में एक प्रेसवार्ता की थी। इस पर अदालत ने आरोपी अमित के खिलाफ दोबारा गैर जमानती वारंट और कुर्की की कार्रवाई के आदेश दिए। साथ ही एसएसपी मेरठ को निर्देशित किया है कि अदालत के आदेश की तामील नहीं कराने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट को अवगत कराएं। आरोपी अमित जानी की गिरफ्तारी 4 मार्च तक सुनिश्चित करें।