फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़ा तांगे से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। दौराला-मसूरी मार्ग पर बुधवार को घोड़ा तांगे से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार की शनाख्त कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रोहटा थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी कपिल पुत्र विनोद बुधवार को मसूरी से अपने गांव जा रहा था। बताया गया है कि खरदौनी गांव के पास आगे चल रहे घोड़ा तांगा से उसकी बाइक टकरा गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में कपिल गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही कपिल की मौत हो गई। पुलिस ने फोन कर मामले की जानकारी परिजनों को दे दी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुराहाल हो गया। थाना पुलिस का कहना है परिजनों ने मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। यदि हेलमेट लगाया होता तो शायद युवक की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें