फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ: पहले ही स्पष्ट हुआ चुनाव परिणाम, नवीन गुप्ता की ओर 34 पदों पर नामांकन

Fri, 06 Dec 2019 12:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
संयुक्त व्यापार संघ चुनाव में नामांकन के लिए अपने पैनल के साथ पहुंचे नवीन गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में संयुक्त व्यापार संघ चुनाव में नामांकन के बाद ही व्यापारियों के सामने चुनाव परिणाम आ गया। अरुण वशिष्ठ पैनल इस चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर चुका है। नामांकन के बाद अब कई पदों पर निर्विरोध पदाधिकारियों मनोनयन तय है। कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री पद पर कोई चुनाव होने की संभावना नहीं है। नाम वापसी के बाद उपाध्यक्ष और महामंत्री पद की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मंत्री पद पर भी पैनल से बाहर सिर्फ एक व्यक्ति की दावेदारी है।

विज्ञापन


बच्चा पार्क से बैंडबाजों के साथ नवीन गुप्ता पैनल बृहस्पतिवार दोपहर संयुक्त व्यापार संघ चुनाव कार्यालय में नामांकन पर्चा दाखिल करने पहुंचे। उनके साथ सैकड़ों व्यापारी शामिल हुए। नवीन गुप्ता की तरफ से 34 पदों पर नामांकन पर्चे दाखिल किए गए। अध्यक्ष पद पर रूपक कुमार अग्रवाल ने पर्चा दाखिल किया। उपाध्यक्ष और महामंत्री संजय गोयल ने पर्चा दाखिल किया। 

वहीं, मंत्री पद पर रजत कुमार ने पर्चा भरा। संगठन मंत्री पर आशु रस्तोगी निर्विरोध रहेंगे। अध्यक्ष पद पर नवीन गुप्ता के सामने रूपक कुमार अग्रवाल होंगे। उपाध्यक्ष पद पर संजय गोयल, गौरव शर्मा, नीरज मित्तल, विजय आनंद अग्रवाल, अमन गुप्ता, संजीव रस्तोगी, संजय जैन, उज्ज्वल अरोड़ा रहे। महामंत्री पद पर संजय जैन, सतीश चंद्र जैन, अमन गुप्ता, संजय गोयल, कोषाध्यक्ष पद सतीश चंदज जैन, संजय जैन, संजीव रस्तोगी, अमन गुप्ता ने पर्चे दाखिल किए। वहीं, मंत्री के सर्वाधिक 19 लोग हैं। इनमें लल्लू मक्कड़, अनुज सिंघल, मनीष शर्मा, तिलक नारंग, विकास गिरधर, उज्ज्वल अरोड़ा, सुधांशु पाराशर, अंकुर गोयल, उमेश अग्रवाल शारदा, अमन गुप्ता, अजय गुप्ता, गौरव शर्मा, राजेश सिंघल, संदीप गोयल, विजय आनंद अग्रवाल, तरुण गोयल, सुमित ग्रोवर, विपुल सिंघल, रजत कुमार ने पर्चे भरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल रहा शून्य काल 

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रूपक कुमार अग्रवाल न कहा कि तीन साल में मेरठ का व्यापारी बहुत पीछे चला गया। एक ही व्यक्ति लंबे समय से संस्था में पदाधिकारी है। आज मोनोपॉली को तोड़ने की आवश्यकता है। दो संगठन होने से व्यापारियों का अहित होगा। आज हमें संयुक्त व्यापार संघ को मजबूत करने की जरूरत है। जो पदाधिकारी चुनकर आएंगे उनके साथ मिलकर काम किया जाएगा। 

चुनाव को लेकर संशय
अपार चेंबर स्थित संयुक्त व्यापार संघ चुनाव कार्यालय में नामांकन व्यापारियों के लिए चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि लोग शाम छह बजे तक उम्मीद कर रहे थे कि शायद अरुण वशिष्ठ पैनल पर्चा दाखिल करे। इस बीच व्यापारियों में चर्चा रही कि अब चुनाव होगा ही नहीं। ज्यादातर पदों पर कोई मजबूत दावेदार नहीं है। इसके चलते चुनाव परिणाम भी पूरी तरह एक पक्ष में ही जाएगा। 

जो कल तक थे विरोधी आज बने साथी
नवीन गुप्ता पैनल से मंत्री पद की दावेदारी कर रहे पूर्व मंत्री विपुल सिंघल बुधवार तक आरोप लगा रहे थे। हालांकि बृहस्पतिवार को वह नवीन गुप्ता पैनल में ही नजर आए। उधर, गौरव शर्मा भी नवीन पैनल में पहुंच गए। गौरव शर्मा पूर्व में उपाध्यक्ष पद पर दावेदारी कर रहे थे। हालांकि उन्होंने मंत्री पद पर पर्चा दाखिल किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें