भाजपा-बसपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में भाजपा प्रत्याशी कांता कर्दम ने सोमवार को महापौर पद के लिए नामांकन किया। इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सोमेंद्र तोमर, सत्य प्रकाश अग्रवाल, भाजपा नेता विवेक रस्तोगी आदि मौजूद रहे। वहीं बसपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने भी महापौर पद के लिए नामांकन किया। उनके समर्थन में हाजी याकूब, इमरान कुरैशी, योगेश वर्मा आदि बड़ी संख्या में नेता मौजूद रहे। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी ममता सूद ने भी नामांकन दाखिल कर दिया।
महापौर पद पर नामांकन दाखिल के लिए आज अंतिम दिन है, जबकि पार्षद पर संख्या 425 जा पहुंची है। रविवार को सपा प्रत्याशी दीपू मनोठिया सपा नेताओं के साथ जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचीं और नामांकन पत्र दाखिल किया। दीपू मनोठिया के नामांकन में विधायक रफीक अंसारी, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष अलीम अलवी, विपिन मनोठिया आदि नेता शामिल हुए। दोपहर में दीपू मनोठिया ने दो सैट में अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी को सौंपा।
सपा प्रत्याशी दीपू मनोठिया की शैक्षिक योग्यता एमए बीएड है। जबकि उनके और उनके पति के पास संपत्ति के नाम पर पांच लाख रुपये कैश, 2.50 लाख रुपये के जेवरात, 25 लाख रुपये कीमत का मकान है। दीपू और उनके पति के दो बैंक खातों में 50-50 हजार की नगदी है।
निकाय चुनाव का पहले चरण का चुनाव इसी माह की 22 तारीख को होगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
http://https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/