फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नोएडा एसटीएफ ने मोदीपुरम से 50 हजार का इनामी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) नोएडा यूनिट ने मोदीपुरम में नेशनल हाईवे से 50 हजार के इनामी योगेश गुप्ता को गिरफ्तार किया है। मोदीनगर निवासी योगेश गुप्ता की धोखाधड़ी के मामले में दो से पुलिस को तलाश थी।
विज्ञापन


एसटीएफ नोएडा यूनिट के एएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि योगेश गुप्ता नई काॅलोनी, देवेन्द्रपुरी, मोदीनगर जनपद गाजियाबाद का मूल निवासी है। वह वर्तमान में औघड़नाथ मंदिर के पास काली पलटन, थाना सदर बाजार मेरठ में रह रहा था। उसे एक सूचना के आधार पर रविवार रात 11:10 बजे मोदीपुरम दिल्ली-देहरादून हाईवे किनारे से गिरफ्तार किया है। वह कहीं जाने की फिराक में था। पूछताछ के दौरान योगेश गुप्ता ने बताया कि वह बीकॉम पास है।
वह आईटीएस डेंटल क्लीनिक मुरादगनर में लैब टेक्नीशियन के पद पर काम करता था। उसको जुआ खेलने की लत पड़ गई थी। जिस कंपनी में उसके पिता सुरेश चन्द्र गुप्ता काम करते थे। उसी कंपनी की तरफ से एक पॉलिसी के तहत रहने के लिए एक मकान मिला हुआ था। इसका मालिकाना हक कंपनी के नाम पर था। इस मकान को बेचा नहीं जा सकता था। योगेश गुप्ता ने जुआ खेलने के लिए लोगों से कर्ज लेना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

कर्ज चुकाने के लिए योगेश गुप्ता ने वर्ष 2021 में अपने पिता सुरेश चंद्र गुप्ता की मृत्यु के बाद मकान को धोखे से अपनी माता व बहन के साथ मिलकर अलका पत्नी यशपाल निवासी नई काॅलोनी मोदीनगर को बेच दिया था। जानकारी होने पर अलका ने इन सबके खिलाफ वर्ष 2023 में मोदीनगर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध कमिश्नरेट गाजियाबाद ने 29 अक्तूबर को योगेश गुप्ता पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एएसपी ने बताया कि आरोपी को मोदीनगर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने सोमवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें