मोदीपुरम। पल्लवपुरम स्थित आर्य समाज मंदिर में शुक्रवार को राम नवमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य यजमान डॉ. धर्मेंद्र व अलका ने आहुति दी। भजन संध्या में अरुण वर्मा, पायल व सुषमा ने भगवान श्रीराम के भजनों से वातावरण भक्तिमय कर दिया। पंडित आचार्य आनंद प्रकाश शास्त्री ने श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधान ई. राजीव वर्मा ने सभी अतिथियों व श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. विपिन, चौ. ऋषि पाल, इफको के बीपी अत्री, ओपी अहलावत, धर्मेंद्र प्रधान, लक्ष्य बालियान, मधु सिंह, करुणा, सुमन, सुधा मलिक आदि मौजूद रहे।