फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रजपुरा पीएचसी में एक साल से नहीं सफाईकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। रजपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले एक साल से सफाई कर्मी नहीं हैं। जिसके चलते अस्पताल प्रांगण में गंदगी से बुरा हाल है। जगह-जगह कूड़े के ढेर हैं। केंद्र पर तैनात डॉक्टर का कहना है कि सफाईकर्मी की मांग को लेकर कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। परंतु अभी तक कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है। रजपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत 26 गांव आते हैं। पिछले साल सितंबर माह में केंद्र पर तैनात सफाईकर्मी महेश की मवाना रोड पर घर जाते समय हादसे में मौत हो गई थी। उसके बाद से यहां कोई सफाईकर्मी नहीं है। जिसके चलते डॉक्टर कक्ष से लेकर गैलरी, लॉन आदि में गंदगी फैली है। केंद्र पर तैनात डॉक्टर मोनिका सोनी के अनुसार वह कस्तला पीएचसी के सफाईकर्मी को बुलाकर कभी-कभी सफाई कराती हैं। यहां के लिए सफाईकर्मी की मांग को लेकर स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। परंतु अभी तक कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें