फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अभी दो दिन और कोहरे से राहत नहीं

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..ठंठ से बचे लोग कमिश्नरी की और से जाते.......संवाद
विज्ञापन
मोदीपुरम। पहाड़ी क्षेत्र पर लगातार हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का कहर बढ़ता ही जा रहा है। पिछले करीब 48 घंटे से लगातार छाया हुआ कोहरा शनिवार को दोपहर बाद छंटा। धूप निकलने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली, लेकिन अभी ठंड का असर कम नहीं हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम ही घने कोहरे ने शहर को अपनी आगोश में ले लिया था और शनिवार को दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता शून्य होने के चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। दोपहर में निकली गुनगुनी धूप में बैठकर लोगों ने ठंड से थोड़ी राहत महसूस की। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि आगामी 48 घंटे तक कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। हालात ऐसे ही बने रहेंगे। ठंड और शीतलहर का सितम लगातार जारी है। सर्द हवा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है। वहीं, प्रदूषण के स्तर में थोड़ा सुधार हुआ। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 207 दर्ज किया गया। गंगानगर का 139, जयभीम नगर का 243, पल्लवपुरम का 240 एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें