शनिवार व रविवार के लॉकडाउन में कोई छूट नहीं
मेरठ। डीएम अनिल ढींगरा ने कहा कि शनिवार व रविवार का लॉकडाउन पूर्व की भांति जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा। इस दौरान दूध व दवा के साथ-साथ आबकारी की दुकानें खुली रहेंगी। उन्होंने लॉकडाउन में किसी प्रकार की छूट देने से इनकार किया। वहीं, रविवार को बीएड प्रवेश परीक्षा है। जिले में 20 हजार परीक्षार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी आएंगे। ऐसे में रविवार को लॉकडाउन भी है। जिला अधिकारी का कहना है कि बीएड प्रवेश परीक्षा में परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र दिखाकर आ-जा सकते हैं। परीक्षार्थियों को कोई भी असावधानी नहीं होने दी जाएगी। परीक्षार्थियों के साथ यदि उनके परिवार के एक सदस्य हैं तो उन्हें भी आने-जाने की छूट दी जाएगी लेकिन परीक्षार्थी को अपना प्रवेश पत्र दिखाना होगा।