फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास से कहासुनी के बाद दामाद ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सास से कहासुनी के बाद दामाद ने लगाई फांसी
विज्ञापन

सरूरपुर। साली के रिश्ते से नाराज दामाद ने सास से कहासुनी के बाद घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक तीन बच्चों का पिता बताया गया। गांव खेड़ी कला निवासी दीन मोहम्मद (30) पुत्र जब्बार की शादी सरूरपुर थाना क्षेत्र के जसड़ सुलतान नगर गांव में हुई थी। बताया गया है कि बृहस्पतिवार को उसकी साली की शादी थी जिसकी बारात रोहटा थाने के सलाहपुर गांव से आई हुई थी। जानकारी के अनुसार शादी से एक दिन पहले दीन मोहम्मद अपनी साली के दहेज में दिए जाने वाले सामान को लेकर सलाहपुर गांव गया था। आरोप है कि जहां लड़के वालों ने कुछ टिप्पणी कर दी थी। जिसके बाद वह मायूस होकर वापस लौट आया तथा अपनी सास से वहां रिश्ता करने से मना किया। इसे लेकर आरोप है कि सास और दामाद के बीच फोन पर कहासुनी हो गई। इसके बाद दीन मोहम्मद ने खुद को बेइज्जत महसूस किया और फोन पर ही सास को फांसी लगाकर मरने की चेतावनी दी। सास ने फोन पर ही ऐसा करने से मना किया। बताया कि दीन मोहम्मद ने कमरे में फांसी लगा ली। देररात जब सास घर पहुंची तो दीन मोहम्मद का शव देखकर चीख पड़ी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। वहीं, पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें