डेंगू और कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला
मेरठ। जिले में सोमवार को डेंगू और कोरोना का कोई भी मरीज नहीं मिला। डेंगू के अब सक्रिय केस महज तीन हैं। इनमें दो अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि एक घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं। इस सीजन में अब तक डेंगू के 218 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 215 ठीक हो गए हैं। 543 लोगों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है। जिले में अब कोरोना का एक भी सक्रिय केस नहीं है। ब्यूरो