फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद का दीदार नहीं, ईद सोमवार को

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरकाजी जैनुस साजिद्दीन ने दी जानकारी म़ेरठ। ईद उल फितर का चांद देखने शनिवार को लोग छतों पर पहुंचे। लेकिन चांद नजर नहीं आया। शहरकाजी जैनुस साजिद्दीन ने बताया कि देवबंद दारुल उलूम, दिल्ली मरकज आदि से संपर्क किया गया। लेकिन देश में कहीं चांद दिखने की पुष्टि नहीं हुई। चांद न दिखने की तस्दीक के बाद शहरकाजी ने सोमवार को ईद उल फितर मनाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग भाईचारा और लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए ईद मनाएंगे। वहीं, कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने भी चांद न दिखने की पुष्टि करते हुए ईद सोमवार को मनाने के बारे में बताया। इस दौरान नायब शहरकाजी जैनुर राशिद्दीन, कारी सलमान, मौ. साबिर खान, इकराम इलाही, सलीम गाजी, जैनुस सालिकीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें