फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, लाइक्स न कमेंट, मौत की सेल्फी से मचा परिवार में कोहराम

Tue, 19 Dec 2017 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
सेल्फी से गई जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेल्फी का शौक न जाने अब तक कितने युवाओं की मौत का कारण बन चुका है। ऐसा ही एक मामला मेरठ जिले में सामने आया, जब दो युवाओं की सेल्फी लेते समय जान चली गई। दो दोस्त मस्ती करते हुए 150 फिट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए और सेल्फी लेने लगे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि मौत उन्हें खींचकर अपने पास ले जा रही है। देखिए, इस सेल्फी पर लाइक्स न कमेंट और चली गई दो युवाओं की जान। जैसे ही परिजनों को खबर मिली तो दोनों के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


ये था मामला
रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे ऋषभ अपने घर से एक्टिवा लेकर निकला। मां मधु और छोटे भाई से कहा कि मम्मी मेरा इंतजार मत करना है। मुझे कॉलेज में जाना है उसके बाद दोस्त से मिलूंगा। शाम तक घर आ जाऊंगा। मां ने कहा कि सर्दी हो रही है कपड़ा पहन लिया, इस पर कहा कि हां जैकेट ले ली है। मैं आराम से आ जाऊंगा। उसके बाद ऋषभ एक्टिवा लेकर घर से निकला और सुभारती के पास पहुंचा। जिसके बाद अपने दोस्त शोसित को फोन करके बुला लिया। बताया गया है कि दोनों सुभारती के पास से एक्टिवा पर चल दिए। 

पढ़ें : खून से लथपथ चेहरे देख उड़े लोगों के होश, सेल्फी बनी मौत की वजह

कंकरखेड़ा में ऋषभ की मौसी भी रहती हैं, जिसने अपने दोस्त शोसित से कहा कि मौसी के घर भी चलना है। लेकिन दोनों करीब चार बजे सैनिक विहार डी पॉकेट में एमडीए की बड़ी टंकी पर चढ़ गये। आपस में गाने गाए और मोबाइल से सेल्फी खींचने लगे। उन्हें नहीं पता था कि वे मौत की सेल्फी ले रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों एक दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर सेल्फी ले रहे थे, साथ में गाने गाकर वीडियो भी बनायी। लोगों ने बताया कि दोनों जैसे ही ऊंचाई से गिरे तो जोर से बचाने की गुहार भी लगाई। लोगों ने उनके चिल्लाने की आवाज ही सुनी। जैसे ही दोनों जमीन पर गिरे तो जोर के धमाके जैसी आवाज सुनाई पड़ी, आसपास के लोगों को लगा कि कोई दीवार गिर गई। लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे तो हल्की झाड़ियों के बीच दोनों खून से लथपथ पडे़ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें