नाव में बैठकर नदी पार कर स्कूल जाते छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में खादर क्षेत्र का सोलानी नदी पर बांध न होना बड़ी समस्या है। इससे खादर के दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीण हर साल चार माह तक भारी परेशानी झेलते हैं। वहीं, वे घरों में कैद रहने को मजबूर रहते हैं।
बरसात में पहाड़ों से आने वाला पानी कई गांवों के रास्तों पर भरने से आवागमन कई दिनों तक पूरी तरह बंद हो जाता है। स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को जान पर खेलकर नदी पार करनी पड़ती है। बीमार लोगों को उपचार तक नहीं मिल पाता है। गत वर्ष उपचार के अभाव में एक महिला की मौत हो गई थी। जन प्रतिनिधियों द्वारा मात्र आश्वासन देने और बांध का निर्माण जल्द कराने के दावों के अलावा ग्रामीणों को कुछ नहीं मिल पाया है।
क्या कहते हैं ग्रामीण
खादर के गांव बढिवाला के प्रधान स. जोगेंद्र सिंह, गांव रामनगर की प्रधान सुमन, गांव बदोला की प्रधान ललिता कुमारी के अलावा रजनीश गुर्जर, बिजेंद्र गुर्जर, स. कुलवंत सिंह, स. देवेंद्र सिंह, स. बोहड़ सिंह, स. गुरमीत सिंह, राजू प्रजापति, साधु राम, चरण सिंह, राजेंद्र पांचली, ओम सिंह आदि का कहना है कि हर चुनाव में सोलानी नदी के बांध का मुद्दा प्रमुखता से उठता है। लेकिन आश्वासन ही मिलता है। वहीं, सांसद भारतेंद्र सिंह और विधायक प्रमोद ऊंटवाल का कहना है कि जल्द ही बांध निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/