फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संदिग्ध हालात में लापता पांच बहनों का नहीं लगा सुराग

Sun, 27 Oct 2024 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। क्षेत्र के गांव हिंड में आपस में कहासुनी होने के बाद पांच बहनें घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गई। तलाश करने पर भी दो दिन से उनका पता नहीं चल सका। परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह तीन बजे से पांच बजे के बीच एक घर से पांच बहनें संदिग्ध हालात में लापता हो गई। सबसे बड़ी लड़की की उम्र 20 साल है। अन्य चार बहनों की उम्र लगभग 17, 15, 13 व 11 वर्ष है। पांचों बहनों की परिजनों ने इधर-उधर तलाश की।
रिश्तेदारियों में भी उनकी तलाश की गई, लेकिन उनका कहीं पता न चलने पर थानाभवन पुलिस को उनके लापता होने की सूचना दी गई। पुलिस ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। अभी तक पांचों बहनों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें