फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 10 घंटे की सीसीटीवी फुटेज में नहीं मिला कोई सुराग

विज्ञापन
दौराला - लापता विक्रांत का फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
-पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित, आगे की फुटेज और मोबाइल डाटा खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सकौती और दादरी के बीच दिल्ली-देहरादून हाईवे किनारे मृत मिले युवक दीपक जोशी की मौत के मामले में पुलिस की जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद चिकित्सकों ने मृतक का बिसरा सुरक्षित रख लिया है। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की करीब 10 घंटे की फुटेज खंगाली, लेकिन अभी तक ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है जिससे स्पष्ट हो सके कि दीपक यहां कैसे आया। उसकी हत्या हुई या मौत के कोई अन्य कारण रहे।
दीपक जोशी निवासी नंदा कॉलोनी, लोनी देहात, गाजियाबाद शुक्रवार को अपने घर से हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए जाने की बात कहकर निकला था। रविवार को उसका शव सकौती - दादरी के बीच में हाईवे किनारे मिला था। युवक के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले थे। शुरुआती जांच में आशंका जताई गई थी कि युवक की कहीं और हत्या करने के बाद शव को हाईवे किनारे फेंका गया। इसी एंगल पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

दौराला पुलिस अब घटनास्थल से पहले और बाद के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। लेकिन 10 घंटे की फुटेज खंगालने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस आगे की फुटेज खंगालने में जुट गई है। इसके अलावा पुलिस मृतक की मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन हिस्ट्री और उसके अंतिम समय में संपर्क में रहे लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित रखा गया है, ताकि, यह स्पष्ट हो सके कि युवक के शरीर में किसी प्रकार का नशीला या विषैला पदार्थ तो नहीं था। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि फिलहाल जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डाटा और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। अभी, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें