फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति के नाम पर राजनीति नहीं, न्याय और विकास को प्राथमिकता : संगीत सोम

विज्ञापन
सरधना। मेरठ ​स्थित कैंट आवास पर आयोजित बैठक में विचार रखते भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम। स्व
विज्ञापन
- कपसाड़ में हुई महिला की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार संग खड़े होकर न्याय दिलाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। होली मिलन के आयोजन के संबंध में आयोजित बैठक में भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि उनकी पार्टी जातियों के हक की बात करती है। समाज को बांटने का काम नहीं करती। उन्होंने विपक्षी पार्टी के उन प्रयासों की भी आलोचना की जिसमें कपसाड़ में हुई महिला की हत्या को जातीय घटना बनाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि आगामी एक मार्च को होने वाले होली मिलन समारोह में विधानसभा के करीब 80 हजार लोगों को निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा।
संगीत सोम ने कहा कि कि हमारी प्राथमिकता हमेशा सच्चाई और न्याय की रही है, न कि किसी भी घटना को जाति या समुदाय के नाम पर भड़काकर राजनीति करने की। जबकि समाजवादी पार्टी जैसे विपक्षी संगठन जाति देखकर धरना देते हैं, जबकि हमारी पार्टी सभी वर्गों और समुदायों के साथ न्याय सुनिश्चित करने पर जोर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव विकास कार्यों के बल पर लड़ा जाएगा लेकिन जातियों को बांटने का काम नहीं किया जाएगा।
सरधना विधानसभा में सलावा में मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय की स्थापना से शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में सुधार होगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरपाल सैनी ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें