फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गाली गलौज करने वालों पर कार्रवाई नहीं, भाकियू ने थाने में धरना दिया

विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ता थाने पर धरना देते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। कौल-मुबारिकपुर रोड पर सड़क किनारे बिजली की लाइन लगाए जाने के लिए लगाए खंभों का विरोध करने व गाली गलौज करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर शुक्रवार शाम भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना दिया। आरोपी द्वारा थाने में आकर गलती मानने पर धरना समाप्त किया।

भाकियू के एनसीआर महासचिव नरेश चौधरी के नेतृत्व में शाम के समय कार्यकर्ता थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। नरेश चौधरी ने बताया कि कौल-मुबारिकपुर मार्ग पर बिजली की लाइन खींचने के लिए खंभे लगाए जा रहे हैं। खंभे बिल्कुल सड़क से सटाकर लगाए जा रहे थे। इसका उन्होंने विरोध किया। इस पर विभाग सहमत हो गया। दो दिन पहले बिजली विभाग के कर्मचारी खंभे लगाने के लिए गड्ढे खोद रहे थे।
विज्ञापन


इसका एक व्यक्ति ने विरोध किया और गाली गलौज करते हुए कार्यकर्ता पर फावड़े से हमला किया। इसमें कार्यकर्ता बाल-बाल बचा। इसकी शिकायत सीओ से की। सीओ ने थाना प्रभारी से कार्रवाई के लिए कहा। लिखित शिकायत पर दो दिन बाद भी आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया मौके पर पहुंचे। वहीं आरोपी द्वारा थाने पहुंचकर गलती स्वीकार करने पर धरना समाप्त कर दिया गया। धरना एक घंटे चला। धरना देने वालों में भाकियू युवा जिलाध्यक्ष अनूप यादव, ब्लाक अध्यक्ष नवीन यादव, बलराज सिंह, राजकुमार, सूरज सिंह, रहीसुद्दीन आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें