फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोपी पर नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर पर नहीं दर्ज हुआ केस
विज्ञापन

मेरठ। निरस्त यूनिट का राशन बांटने के मामले में आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए आपूर्ति विभाग को मशक्कत करनी पड़ रही है। करीब एक महीने पहले सिविल लाइन थाने को तहरीर दी गई थी जिस पर अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जनपद में मई, 2018 से जुलाई, 2018 तक कुछ राशन डीलरों ने राशनकार्डों की यूनिट निरस्त होने के बाद भी उन यूनिटों का राशन बाजार में बेच दिया था। मामले की जांच खाद्य एवं रसद विभाग को सौंपी गई, जिसमें करीब 63 राशन डीलर आरोपी साबित हुए। यही नहीं विभाग के कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता भी मिली। इन्हीं में कंप्यूटर ऑपरेटर शाहनवाज भी शामिल था। करीब एक महीने पूर्व जिला पूर्ति विभाग ने शाहनवाज के विरुद्ध सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। जबकि विभाग के अन्य कर्मचारियों तत्कालीन पूर्ति निरीक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई। 8 तारीख में डीएसओ को विधानसभा की एक कमेटी के समक्ष जवाब देना है लेकिन अभी तक भी शाहनवाज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज न होने से अफसर परेशान हैं। डीएसओ नीरज सिंह का कहना है कि पुलिस अफसरों से बात की गई है, जिन्होंने जल्द रिपोर्ट दर्ज करने का भरोसा दिलाया है। वहीं, इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने बताया कि ऐसे मामलों में अफसरों के अनुमोदन के बाद ही रिपोर्ट दर्ज करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें