फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद से मौलाना बोले- तब्लीगी जमात को दे रहे मजहबी रंग, यह धर्म की नहीं इंसानियत की लड़ाई

Wed, 01 Apr 2020 08:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने दिल्ली स्थित तब्लीगी जमात के मरकज को लेकर इतना शोर मचाने पर कड़ी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने दिल्ली स्थित तब्लीगी जमात के मरकज को लेकर इतना शोरगुल करने पर कड़ी नाराजगी जताई है। साफ कहा कि बिना वजह इसको मजहबी रंग दिया जा रहा है। जबकि यह लड़ाई पूरी इंसानियत की लड़ाई है।  

विज्ञापन


सहारनपुर के देवबंद में बुधवार को मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि जिन लोगों ने कोरोना संक्रमण फैलने के बाद एक राज्य से दूसरे राज्य की यात्रा की है और उन्हें स्वास्थ्य में कोई शिकायत है तो वह सरकार और स्वास्थ्य विभाग के स्वस्थ संबंधी निर्देशों का पालन करते हुए नजदीकी केंद्रों पर अपनी जांच जरूर कराएं।

तब्लीगी जमात के मरकज प्रकरण को लेकर मोहतमिम ने सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि मरकज के मसले को जिस तरह से उछाला जा रहा है, वह गैर मुनासिब है। कोरोना की लड़ाई को मजहबी रंग देकर इसे कमजोर किया जा रहा है जो सरासर गलत है। उन्होंने दारुल उलूम को जमात प्रकरण से जोड़े जाने की निंदा की है। कहा कि कोरोना से लड़ाई किसी वर्ग या धर्म की लड़ाई नहीं है बल्कि यह पूरी इंसानियत की लड़ाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें