फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान

Sat, 09 Jul 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दिल्ली की तर्ज पर मेरठ का ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। जिसमें ट्रैफिक नियम तोड़कर बच निकलना मुश्किल होगा। नियम तोड़ने वालों के अब घर पर पुलिस चालान पहुंचाएगी। ई चालान की प्रक्रिया आज (शनिवार) से शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन

सीओ ट्रैफिक वंदना मिश्रा ने बताया कि शहर के अधिकांश चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। चेकिंग करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपने स्मार्ट फोन से यातायात के नियम तोड़ने वाले वाहनों को फोटो खींच लेंगे। जिसको आरटीओ में भेजकर वाहन मालिक का पता लगाया जाएगा, और उसके घर पुलिस चालान भेजा करेगी।
यह व्यवस्था दिल्ली और अन्य बडे़ शहरों में पहले से चल रही है। इस व्यवस्था से बदमाश और संदिग्ध लोगों पर निगरानी की जा सकती है। यह प्रक्रिया शनिवार से शुरू करने पर सहमति बनी है। हालांकि अभी कुछ खामियां हैं, जिनको जल्द दूर कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन


वाहन खरीदकर नाम कराएं
पुलिस का कहना है कि अधिकांश लोग पुराने वाहन खरीदकर अपने नाम नहीं कराते। उन लोगों को दिक्कत आ सकती है। जिस युवक के नाम से वाहन खरीदा गया, उसके घर ही चालान पहुंचेगा। पुलिस ने बताया कि यह समस्या है। लेकिन वाहन खरीदने और बेचने वालों को आरटीओ में जाकर कागज अपने नाम कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें