फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार्यशाला में एडवांस थैरेपी के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। फिजियोथैरेपी की एडवांस थैरेपी पर कार्यशाला होटल करीलिफ में आयोजित की गई। इसमें बच्चों को ऐसी थैरेपी के बारे में बताया गया जिससे तत्काल लाभ मिलता है। आयोजक डॉ. अपूर्वा यादव रहीं। उन्होंने दिल्ली से पहुंचे विशेषज्ञ डॉ. मनोज का स्वागत किया। डॉ. मनोज ने लगभग 70 बच्चों को कपिंग थैरेपी, बैंबू थैरेपी सहित अन्य पद्धतियों के बारे में बताया। इसके साथ ही इनके लाभ बताए गए। डॉ. अपूर्वा यादव ने बताया कि फिजियोथैरेपी की बच्चों को सामान्य जानकारी दी जाती है, लेकिन यह एडवांस थैरेपी है। इससे मरीज को तत्काल आराम मिलता है। वर्कशॉप में बच्चों ने विशेषज्ञ से सवाल भी किए और उनका जवाब पाकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया। बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यशाला में डॉ. रुकैय्या, डॉ. अरुण यादव, डॉ. सागर, डॉ. अतुल चौहान, निश्चल यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें