फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निर्भय और देव ने जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
मोदीपुरम - बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत करते।
विज्ञापन
देहरादून में सीबीएसई नॉर्थ जोन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। देहरादून के सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई सीबीएसई नॉर्थ जोन प्रथम बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भराला स्थित केपीएस बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
अकादमी के बॉक्सर निर्भय मलिक ने 38 से 40 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। देव धनकड़ ने 44 से 46 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल कर मेरठ जनपद का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता से लौटने पर सोमवार को अकादमी में दोनों खिलाड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान, अकादमी मैनेजर अनुज सोम, इकलौता प्रधान जॉन धनकड़, बॉक्सिंग कोच अरुण कुमार, डॉ. संदीप मलिक, डॉ. धर्मेंद्र धनकड़, सोनू मलिक, विकास कुमार, धर्मपाल सिंह, अंकित बाबरा, विनोद मलिक, प्रमोद मलिक, मोनू मलिक, मोहित तंवर, फौजी कुलदीप सिवाच, सचिन सिवाच, विकास शर्मा, विजय बॉक्सर, बल्लू, शोभित सिवाच, सागर अहलावत समेत अकादमी के खिलाड़ियों ने दोनों विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कोच अरुण कुमार ने कहा कि दोनों खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें