हालांकि, इंस्पेक्टर का स्थानांतरण अगले माह होना था, लेकिन चर्चित पलायन प्रकरण के तूल पकड़ने के चलते उन्हें मंगलवार को ही थाना प्रभारी के पद से हटाने के साथ ही जनपद से रिलीव किए जाने के भी आदेश जारी कर दिए गए। उनके स्थान पर नई मंडी कोतवाली में तैनात अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अपराध इंस्पेक्टर एचएन सिंह को सिखेड़ा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उधर, पलायन प्रकरण के चर्चाओं में आने के बाद पुलिस ने सोमवार देर रात से जारी दबिश अभियान को जारी रखते हुए मंगलवार को 4 आरोपी शहजाद, तहसीन, गफ्फार व रिहान को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों को जेल भेजने के साथ ही अन्य फरार आरोपियों की भी लगातार तलाश की जा रही है। उधर, मामले को लेकर मंगलवार को भी गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
पलायन प्रकरण के बाद देशभर में छाया निराना
कातिलाना हमले में दबंगों के खिलाफ थाना पुलिस की हीलाहवाली को लेकर आठ परिवारों द्वारा अपने घरों पर 'यह मकान बिकाऊ है' लिखकर पलायन करने के ऐलान के बाद गांव निराना चर्चाओं का केंद्र बन गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/