मेरठ। सब जूनियर बालक और बालिका जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन 19 दिसंबर से 21 तक प्रयागराज में किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ की निमरत कौर ने बैलेंसिंग बीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, जिम्नास्टिक कोच निर्मला ने निमरत को बधाई दी।