फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमेष गोयल चौथी बार बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन का 41 वां द्विवार्षिक अधिवेशन लखनऊ में रविवार को हुआ। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे। अधिवेशन में मेरठ मंडल के 200 से अधिक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। क्षेत्रीय महामंत्री पद पर निमेष कुमार गोयल को चौथी बार निर्विरोध निर्वाचित किया गयाा। मंगलवार दोपहर सिविल लाइंस स्थित लोनिवि के मेरठ कार्यालय पहुंचने पर फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

निमेष गोयल ने कहा कि कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए कार्य किया जाएगा। आठवें वेतन आयोग के क्रियान्वयन और पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दों पर राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर मजबूती के साथ रखेंगे। प्रांतीय वित्त मंत्री संजीव गुप्ता, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, मुकुल, रितिश, गौरव, सुमित, विपिन, पुनीत, अरुण कांत, दीपक शर्मा, अमरीदश, वेदप्रकाश, दीपक, वैभव, प्रवेश, विनीत, कुलदीप, जितेंद्र, राहुल, हमजा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें