फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार से टकराकर नील गाय की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। एनएच 58 पर सुपरटेक कॉलोनी के सामने बृहस्पतिवार देर रात दिल्ली की गीता कॉलोनी निवासी नवीन ग्रोवर की कार से नील गाय टकरा गई। हादसे में नील गाय की मौत हो गई, जबकि नवीन घायल हो गए। नवीन ने बताया कि वह विकास और अन्य परिजनों के साथ अपनी नानी की अस्थियां विसर्जित करने के लिए कार से हरिद्वार जा रहे थे। नील गाय के टकराने के कारण कार आगे की तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई और नवीन घायल हो गए। गनीमत रही कि कार का एयर बैग खुल गया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर एकत्र हुए राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, साथ ही क्षतिग्रस्त कार को साइड में लगवाकर यातायात सुचारू कराया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें