फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: जानिए, मेरठ में 5 बजे तक कितने फीसदी हुआ मतदान

Wed, 22 Nov 2017 07:53 PM IST
डिजिटम टीम/ मेरठ
विज्ञापन
वोट डालने के लिए लगी लंबी लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ। नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में बुधवार को मेरठ जनपद में मतदान हुआ। एक नगर निगम सहित कुल 16 निकायों के लिए औसत मतदान 60.7 प्रतिशत रहा। सबसे कम मतदान नगर निगम में हुआ तो सबसे ज्यादा मतदान पहली बार नगर पंचायत बनी खिवाई नगर पंचायत में हुआ।
विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्र में महापौर और 90 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के लिए मतदान हुआ। सुबह से ही मुस्लिम और दलित बाहुल्य इलाकों में मतदान केंद्रों के बाहर लंबी लाइन लगी नजर आई। हिंदू बाहुल्य इलाकों में सुबह से शाम तक धीमी गति से मतदान हुआ। शाम तक नगर निगम में कुल 50.87 मतदान हुआ। नगर निगम में महापौर पद के लिए हुए मतदान में भाजपा, बसपा, सपा, कांग्रेस और रालोद व तीन निर्दलीय समेत कुल आठ प्रत्याशी मैदान में थीं। लेकिन मतदाताओं के ध्रुवीकरण के बीच मुकाबला भाजपा और बसपा के बीच सिमटा हुआ नजर आया। नगर पालिका परिषद मवाना में 60, नगर पालिका परिषद सरधना में 67.03, नगर पंचायत खरखौदा में 75, सिवालखास में 72.59, हस्तिनापुर में 65.97, किठौर में 76.05, परीक्षितगढ़ में 66.01, लावड़ में 73, बहसूमा में 72, फलावदा में 61, करनावल में 75, दौराला में 70, शाहजहांपुर में 62, हर्रा में 78.05 और खिवाई में 82  प्रतिशत मतदान हुआ।

बता दें कि सबसे पहले भाजपा से महापौर प्रत्याशी कांता कर्दम ने परिवार के साथ जाकर वोट डाला था। भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे थे। वोट डालने के बाद सांसद ने फोटो खिंचवाया था। वहीं बीजेपी विधायक सोमेंद्र तोमर भी परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे थे। भाजपा नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भी परिवार के मतदान किया। इसके अलावा भाजपा विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने परिवार के जाकर वोट डाला। वहीं बसपा मेयर प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने भी पति योगेश वर्मा के साथ वोट डाला।
विज्ञापन


इसमें नगर निगम सहित मेरठ की दो नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों में मतदान हो रहा है। इस चुनाव में महापौर, पालिका और पंचायत अध्यक्ष सहित पार्षद और सभासदों व सदस्यों के 2090 प्रत्याशियों के लिए 14,33,142 मतदाता उनके भाग्य का फैसला करेंगे। जनपद के 511 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 1371 बूथों पर मतदान हो रहा है। 

उधर, ब्रह्मपुरी क्षेत्र के भूमिया पुल बूथ नंबर 34 में ईवीएम मशीन खराब होने की वजह से लोगों को वोट डालने में परेशानी हो रही है। वहीं वार्ड 89 रशीद नगर में ईवीएम को लेकर हंगामा हो गया। बसपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हाथी का बटन दबाने पर वोट भाजपा को जा रहा है। वार्ड 42 के देवपुरी बूथ पर पोलिंग एजेंट के बूथ पर अंदर बैठने को लेकर हंगामा।
विज्ञापन

वोट डालने पहुंचे भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर - फोटो : अमर उजाला
16 नगर निकायों के लिए आज बुधवार सुबह 7:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा। नगर निगम क्षेत्र में ईवीएम तथा नगर पंचायत व पालिका क्षेत्र में बैलेट पेपर के माध्यम से वोट डाले जाएंगे। मतदान कराने के लिए मंगलवार देर रात तक सभी पोलिंग पार्टियां संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंच चुकी थीं। सभी मतदान केंद्र पुलिस फोर्स के हवाले कर दिए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने कहा है कि यदि किसी ने चुनाव बिगाड़ने की कोशिश की या मतदाता को प्रभावित करने का प्रयास किया तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा। 

कंट्रोल रूम, यूपी 100 पुलिस 
पुलिस लाइन में मुख्य कंट्रोल रूम के अलावा चुनाव सेल में भी अलग से कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम पर कोई भी सूचना के बाद मोबाइल टीम, क्यूआरटी मौके पर पहुंचकर सीओ को रिपोर्ट देंगी। 58 यूपी 100 की गाड़ियों का रूट वही रहेगा जो पहले से चल रहा है। लेकिन कंट्रोल रूम पर सूचना मिलने पर वह मतदान केंद्र तक पहुंचकर अफसरों को जानकारी देंगी। 

पुलिस/पीएसी/सीपीएमएफ
मतदान कराने के लिए 4 एएसपी, 13 सीओ, 50 इंस्पेक्टर, 31 थाना प्रभारी, 850 दरोगा, 200 एचसीपी, 4 हजार सिपाही, 3700 होमगार्ड, पांच कंपनी पीएसी/आरआरएफ, दो कंपनी सीआरपीएफ, एक कंपनी आरएएफ तैनात रहेगी। किठौर, मवाना, सरधना और करनावल में पैरा मिलिट्री फोर्स व्यवस्था संभालेगी। एक कंपनी फोर्स रिजर्व में रहेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें