फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा को तगड़ा झटका: कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, मेयर प्रत्याशी को जिताने का लिया संकल्प

Mon, 01 May 2023 09:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Nikay Chunav 2023 : बसपा को तगड़ा झटका लगा है। बसपा के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। अब उन्होंने भाजपा के मेयर प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
बसपा नेताओं ने भाजपा ज्वॉइन की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कई बसपा नेताओं ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा नेताओं ने मेयर प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया की मौजूदगी में सूरजकुंड स्थित चुनाव कार्यालय पर बसपा नेताओं को पार्टी ज्वॉइन कराई गई।

विज्ञापन


भाजपा ज्वॉइन करने वालों में बसपा के पूर्व मंडल सचिव एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामजीवन लाल, पूर्व पार्षद और बसपा के पूर्व मंडल कॉर्डीनेटर जगरोशन सिंह, बसपा के 2017 में शहर विधानसभा के प्रभारी रहे पूर्व प्रदीप गुप्ता पिंकी, गुर्जर समाज बहुजन समाज पार्टी के मंडल कोऑर्डिनेटर एवं गुर्जर समाज सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गुर्जर, ब्राह्मण समाज बहुजन समाज पार्टी के मंडल अध्यक्ष सचिन कौशिक, मंडल कोऑर्डिनेटर राजीव आर्य और पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाबूराम जाटव समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। सभी ने मेयर प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया को जिताने का संकल्प लिया। इस मौके पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, चुनाव संयोजक सुरेश जैन रितुराज, ब्रह्मपाल सिंह, चरण सिंह लिसाड़ी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023: समस्याओं का निदान कराने वाला हो मेरठ का मेयर, अमर उजाला संवाद में युवाओं ने रखे विचार
विज्ञापन
विज्ञापन


पाल समाज की बैठक में दिया भाजपा को समर्थन 
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष बॉबी पाल की अध्यक्षता में पाल समाज के लोगों की सोमवार को बैठक हुई। कहा कि पुरानी सरकारों के कार्यकाल में पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या हुई। उमेश पाल एडवोकेट की हत्या हुई। आज योगी सरकार में हर कोई सुरक्षित है। पाल समाज चुनाव में भाजपा के साथ रहेगा। बैठक में पूर्व प्रधान भीम सिंह, रिछपाल सिंह, कुलदीप पाल, कालूपाल, रूपेश पाल और धर्मेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: UP: बजट में घोषणा के बावजूद नहीं हुई मुफ्त बिजली, 76 हजार नलकूप किसानों पर 125 करोड़ बकाया

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें