मुजफ्फरनगर। परफॉर्मिंग आर्ट्स की ओर से नोएडा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राधा माधव संगीत कला केंद्र के बच्चों ने जीत का परचम लहराया। डायरेक्टर विनीता गोयल ने बताया कि गायन प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में सुमेधा त्यागी द्वितीय स्थान, शौर्य शर्मा और हार्दिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में मधुबाला, प्रिंस जाटव ने प्रथम और राम किशोर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सुपर मदर में अनुभा मित्तल ने प्रथम और कनिका शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सुपर ग्रैंड मदर में साधना गुलाटी, रेनू अग्रवाल ने द्वितीय और इंदिरा वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नृत्य प्रतियोगिता में क्लासिकल वर्ग में ओमश्री राज त्यागी और सौम्या मित्तल ने प्रथम स्थान, हिप-हॉप में शुभ त्यागी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में वेस्टर्न कैटेगरी में आराध्या कौशिक और एंजेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वर्णिका कैमरी और अर्णिमा कौशिक ने सेमी क्लासिकल में द्वितीय, आर्निका सोलिन और ओमा श्री त्यागी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों की तैयारी में अपर्णा गोयल और मानसी गोयल का विशेष योगदान रहा।