मेरठ में बसपा के मेयर प्रत्याशी का रुपयों के साथ वीडियो वायरल हो गया। वह इस वीडियो में वोटरों के बीच नोटों की गड्डी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद जाकिर कॉलोनी चौकी इंचार्ज दिनेश पाल की तरफ से आचार संहिता के उल्लंघन में मामला दर्ज कराया गया है।