मेरठ। निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है और शहर के चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने कहा है कि यदि किसी ने चुनाव बिगाड़ने की कोशिश की या मतदाता को प्रभावित करने का प्रयास किया तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा।
16 नगर निकायों के लिए आज यानी बुधवार को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा। नगर निगम क्षेत्र में ईवीएम तथा नगर पंचायत व पालिका क्षेत्र में बैलेट पेपर के माध्यम से वोट डाले जाएंगे। मतदान कराने के लिए मंगलवार देर रात तक सभी पोलिंग पार्टियां संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंच चुकी थीं। सभी मतदान केंद्र पुलिस फोर्स के हवाले कर दिए गए हैं।
पढ़ें : निकाय चुनाव: प्रथम चरण के लिए वोटिंग शुरू, भाजपा सांसद ने डाला वोट
कंट्रोल रूम, यूपी 100 पुलिस
पुलिस लाइन में मुख्य कंट्रोल रूम के अलावा चुनाव सेल में भी अलग से कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम पर कोई भी सूचना के बाद मोबाइल टीम, क्यूआरटी मौके पर पहुंचकर सीओ को रिपोर्ट देंगी। 58 यूपी 100 की गाड़ियों का रूट वही रहेगा जो पहले से चल रहा है। लेकिन कंट्रोल रूम पर सूचना मिलने पर वह मतदान केंद्र तक पहुंचकर अफसरों को जानकारी देंगी।
पुलिस/पीएसी/सीपीएमएफ
मतदान कराने के लिए 4 एएसपी, 13 सीओ, 50 इंस्पेक्टर, 31 थाना प्रभारी, 850 दरोगा, 200 एचसीपी, 4 हजार सिपाही, 3700 होमगार्ड, पांच कंपनी पीएसी/आरआरएफ, दो कंपनी सीआरपीएफ, एक कंपनी आरएएफ तैनात रहेगी। किठौर, मवाना, सरधना और करनावल में पैरा मिलिट्री फोर्स व्यवस्था संभालेगी। एक कंपनी फोर्स रिजर्व में रहेगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/