फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: BJP के लिए आसान नहीं राह, AAP ने ऋचा सिंह पर खेला दांव, RLD चलेगा पुराना फॉर्मूला

Tue, 11 Apr 2023 03:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में नगर निकाय चुनाव के लिए पार्टी और प्रत्याशियों ने कमर कस ली है। पिछले चुनाव में मिली हार के चलते भाजपा जहां फूंक-फूंककर कदम रखेगी। वहीं आम आदमी पार्टी ने समाजसेविका ऋचा सिंह के नाम पर महापौर प्रत्याशी की मुहर लगा दी है। पढ़ें-क्या बन रहे हैं चुनाव के ताजा समीकरण।
विज्ञापन
आप की प्रत्याशी ऋचा सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में महापौर के चुनाव में भाजपा के सामने जातीय समीकरण साधने की बड़ी चुनौती होगी तो वहीं आप ने मंगलवार को महापौर पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। आम मेरठ नगर निगम चुनाव के लिए महापौर प्रत्याशी के तौर पर ऋचा सिंह के नाम पर मुहर लगा दी। वहीं रालोद मेरठ में होने वाले निकाय चुनाव में अपने पुराने फॉर्मूले का इस्तेमाल करेगा।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो पिछले चुनाव में मिली हार के चलते भाजपा को फूंक-फूंककर कदम रखना होगा। सबसे बड़ी चुनौती ये है कि हर दावेदार अपने समाज की बड़ी भागीदारी बता रहा है। पिछड़ा वर्ग में सीट जाने के बाद गुर्जर समाज ने बड़ा दावा ठोक रखा है। 

खतौली विधानसभा के उप चुनाव में जिस तरह से गुर्जर समाज एकजुट हुआ उसको देखते हुए भाजपा सपा-रालोद प्रत्याशी की घोषणा का भी इंतजार कर सकती है। गुर्जर समाज से पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल, नरेश गुर्जर, पूर्व मेयर सुशील गुर्जर, देवेंद्र गुर्जर और विनय प्रधान और बलराज डूंगर ने मजबूत दावेदारी जताई है। जाट समाज के दावेदारों का कहना है कि पिछड़े वर्ग में उनके  समाज के मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है, ऐसे में उनको प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffaranagar: पेड़ से टकराई बोलेरो, महिला समेत तीन की मौत, दो बेटे घायल

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ बीना वाधवा- file photo - फोटो : अमर उजाला
जाट समाज से बीना वाधवा मजबूत दावेदारी कर रही हैं। उनके पति सुनील वाधवा पंजाबी हैं, ऐसे में वह जाट, पंजाबी और महिला तीनों कोटे से दावेदारी कर रही हैं। इनके अलावा डॉ. तनुराज सिरोही, डॉ. जेवी चिकारा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज राठी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित चौधरी भी दावेदारी कर रहे हैं। इनके अलावा विनोद चौधरी, अंजू वारियर, रविंद्र तेवतिया, सचिन सिरोही और राहुल आदि ने भी आवेदन किए हैं। 

सैनी समाज ने भी अपने प्रतिनिधित्व को लेकर आवाज उठाई है। पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी का कहना है कि उनके समाज के मतदाताओं की संख्या कम नहीं है, ऐसे में उनके भाई समय सिंह सैनी की मजबूत दावेदारी है। प्रजापति समाज से लोकेश प्रजापति, सुशील प्रजापति आदि ने आवेदन किया है। जोगी समाज ने भी रविवार को सम्मेलन करके महौपार में प्रतिनिधित्व देने की मांग की है। पूर्व मेयर हरिकांत अहलूवालिया पिछड़ी जाति और पंजाबी कोटे से मजबूत दावेदारी कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा के लिए टिकट की राह आसान नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बागपत में किसान की गोली मारकर हत्या, शामली में पुलिसकर्मी के मकान में डकैती

आम आदमी पार्टी की महापौर प्रत्याशी हो सकती हैं ऋचा सिंह
आम आदमी पार्टी द्वारा मेरठ नगर निगम चुनाव के लिए महापौर प्रत्याशी की आज को घोषणा कर दी गई। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह बाउंड्री रोड स्थित 22बी रिसॉर्ट में प्रेसवार्ता कर महापौर प्रत्याशी की घोषणा की, जिसमें पल्लवपुरम निवासी समाजसेविका ऋचा सिंह के नाम पर महापौर प्रत्याशी के लिए मुहर लग गई। 

ऋचा सिंह शिक्षित होने के साथ ही सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता निभा रही हैं। ग्लोबल सोशल कनेक्ट संस्था की अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा और समाज के उत्थान के लिए कार्य किया, जिसका लाभ आम आदमी पार्टी उन्हें महापौर प्रत्याशी बनाकर दे सकती है। पार्टी नेता महापौर प्रत्याशी की घोषणा को लेकर दोपहर तक कुछ भी नहीं बोल रहे थे लेकिन विश्वस्त सूत्रों के अनुसार ऋचा सिंह का महापौर प्रत्याशी का टिकट पहले ही फाइनल हो चुका था। 

मजबूती से लड़ेंगे चुनाव
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने बताया पार्टी महापौर और सभासद के चुनाव बेहद मजबूती से लड़ेगी। सोमवार को आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा भी मिल गया है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। आज राज्य सभा सदस्य संजय सिंह की प्रेसवार्ता के बाद ही यह तय हो गया है कि महापौर प्रत्याशी ऋचा सिंह होंगी।  इसके बाद वार्डों के चुनाव को लेकर भी पार्टी नेताओं के साथ मंथन करेंगे।

रालोद मुखिया जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
खतौली फार्मूले के साथ चुनाव लड़ सकता है गठबंधन
खतौली विधानसभा उपचुनाव में जीत के फार्मूले का गठबंधन पूरे प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में इस्तेमाल कर सकता है। खतौली उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी (आसपा ) के समर्थन के बाद उपचुनाव में सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने जीत दर्ज की थी। निर्वाचन आयोग के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में सभी दल चुनाव के समीकरण में जोड़-तोड़ में लग गए हैं।  हालांकि वहां बसपा चुनाव मैदान में नहीं थी, जिसका फायदा आसपा को मिला था। निकाय चुनाव बसपा भी लड़ेगी तो समीकरण बदल सकते हैं। 

इसके अलावा अभी गठबंधन और आसपा की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। सपा-रालोद गठबंधन के साथ आसपा का गठंबधन होगा या नहीं इस पर चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि 14 अप्रैल को मध्यप्रदेश में एक कार्यक्रम है, जिसके बाद पार्टी घोषणा करेगी कि चुनाव में गठबंधन करेंगे या नहीं। एक विचारधारा के लोग एक साथ आएं तो इसमें कोई बुराई भी नहीं है, लेकिन जब तक कुछ बातें फाइनल नहीं होती हैं, उस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। 

सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह और रालोद जिलाध्यक्ष मतलूब गौड का कहना है कि गठबंधन के बारे में हाईकमान ही तय करेगी। हाईकमान के जो भी निर्देश आएंगे, उनका अनुपालन किया जाएगा।
विज्ञापन

मतगणना -file photo - फोटो : अमर उजाला
कताई मिल और तहसीलों में होगी मतगणना 
नगर निगम में एक महापौर और 90 पार्षद का चुनाव ईवीएम मशीन से होगा। ईवीएम मशीन को परतापुर कताई मिल में रखा जाएगा। मशीनों की स्थिति जानने के लिए पहला ट्रायल हो चुका है। नगर पालिका मवाना, नगर पंचायत किठौर, शाहजहांपुर, परीक्षितगढ़, हस्तिनापुर, फलावदा, बहसूमा की कृषक इंटर कॉलेज मवाना में मतपेटी जमा होंगी। इसी तरह सरधना तहसील की नगर पालिका पालिका, नगर पंचायत, लावड़, दौराला, हर्रा, खिवाई, करनावल की मतपेटियां संत चार्ल्स इंटर कॉलेज सरधना में जमा की जाएंगी। नगर पंचायत खरखौदा, सिवालखास के मतपेटी सदर मेरठ तहसील में जमा होंगी। इन्हीं स्थानों पर मतगणना होगी।

आचार संहिता लगाते हुए नगर सेे पोस्टर, बैनर उतारे
नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होते ही सरधना में नगर पालिका प्रशासन ने राजनीतिक दलों से जुड़े बैनर-पोस्टर उतारे। सरधना के तहसील रोड पर लगे अधिकांश नेताओं के होर्डिंग उतार दिए गए। अन्य मार्गों पर भी राजनीतिक प्रचार सामग्रियों को उतारने का काम जारी रहा।  

नगर पंचायत हर्रा, खिवाई, करनावल में शाम तक नगर के सभी मार्गों से प्रचार सामग्री हटाई नहीं जा सकी थी। ईओ शशि प्रभा चौधरी ने बताया कि जल्द ही नगर के सभी जगहों पर लगे होर्डिंग, बैनर हटवा दिए जाएंगे। जिन लोगों ने छत पर होर्डिंग लगाया है अगर वह खुद नहीं हटाते हैं तो उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। एसडीएम पंकज प्रकाश राठौर ने कहा कि आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। क्षेत्र के सभी चौराहों से होर्डिंग, बैनर हटा दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें