फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन जमा होगा भवन और पानी का टैक्स, निगम की वेबसाइट तैयार

Sun, 15 Jan 2017 02:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम की वेबसाइट पर जल्द ही निगम की आय और व्यय का ब्योरा आम जनता देख सकेगी। भवन और पानी का टैक्स भी ऑनलाइन ही जमा होगा। इसके अलावा लोग अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। नगर निगम प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। दावा है कि एक सप्ताह के भीतर वेबसाइट पर सभी सरकारी योजनाएं और निगम का रिकॉर्ड अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम की वेबसाइट की कमी को लेकर अमर उजाला ने तीन दिन पहले प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद वेबसाइट अपडेट करने की जिम्मेदारी अमृत योजना में तैनात किए गए आईटी ऑफिसर अंचुल गुप्ता को दी गई। अब आईटी ऑफिसर ने नगर निगम के सभी विभागाध्यक्षों से रिकॉर्ड मांगा है। ऐसे में माना जा रहा है कि वेबसाइट पर टैक्स जमा करना, शिकायत दर्ज कराना, नगर निगम द्वारा कराए जाने वाले पास प्रस्तावों का लेखाजोखा, नगर निगम के बदलते स्वरूप की जानकारी आदि उपलब्ध होगी अंचुल गुप्ता का कहना है कि अगले सप्ताह वेबसाइट को अपडेट कर दिया जाएगा। सभी विभागों से डाटा भी मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें