फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoband: एनआईए ने आठ घंटे खंगाली फारुख की कुंडली, पूछताछ के बाद छोड़ा, एक माह में हुई दूसरी कार्रवाई

Mon, 01 Aug 2022 01:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/देवबंद

सार

देवबंद में एनआईए द्वारा दारुल उलूम के छात्र को हिरासत में लिए जाने को लेकर हड़कंप मच गया। टीम ने कमरे से उसके कुछ दस्तावेज और पुस्तकें भी कब्जे में लिए हैं। कर्नाटक निवासी छात्र के संदिग्ध गतिविधियों में होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन
देवबंद में एनआईए की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवबंद में केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) व यूपी एटीएस ने रविवार सुबह दारुल उलूम की अफ्रीकी मंजिल में छापा मारकर एक संदिग्ध छात्र को हिरासत में लिया। हालांकि आठ घंटे की पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। लेकिन दारुल उलूम के छात्र को एनआईए द्वारा हिरासत में लिए जाने से हडकंप मच गया।

विज्ञापन


कर्नाटक निवासी उमर फारुख पुत्र रज्जाक दारुल उलूम में कक्षा दौर-ए-हदीस का छात्र है। वह दारुल उलूम के हॉस्टल (अफ्रीकी मंजिल) के कमरा नंबर 25 में अन्य साथी छात्रों के साथ रहता है। रविवार सुबह करीब पांच बजे एनआईए और यूपी एटीएस के अधिकारी स्थानीय पुलिस को साथ लेकर अफ्रीकी मंजिल पहुंचे और उमर फारुख को अपने साथ ले गए।

यह भी पढ़ें: UP: पुलिस चौकी में उड़ीं कानून की धज्जियां, पहले पी शराब फिर कहासुनी के बाद चले चाकू, दो सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दस्तावेज व पुस्तकें साथ ले गई एनआईए
इस दौरान टीम ने कमरे से उसके कुछ दस्तावेज और पुस्तकें भी कब्जे में लिए। एनआईए द्वारा दारुल उलूम के छात्र को हिरासत में लिए जाने को लेकर हड़कंप मच गया। लेकिन आठ घंटे की पूछताछ के बाद एनआईए उसे वापस देवबंद छोड़ गई।

एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि एनआईए और यूपी एटीएस ने संदिग्ध को पूछताछ के लिए उठाया था। जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। वहीं, दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने बताया कि शक की बुनियाद पर एनआईए के अधिकारी छात्र को साथ ले गए थे। लेकिन पूछताछ में उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके बाद वह उसे वापस संस्था में छोड़ गए।

उधर, यह भी चर्चा है कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर एनआईए और यूपी एटीएस ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, बिहार और यूपी सहित छह राज्यों में छापा मारा। हालांकि उत्तर प्रदेश में एनआईए की कार्रवाई सिर्फ देवबंद में ही हुई है।

एक महीने में दूसरी बार हुई एनआईए की कार्रवाई
स्वतंत्रता दिवस से पंद्रह दिन पहले एनआईए की कार्रवाई से देवबंद फिर चर्चाओं में आ गया है। एक माह के भीतर एनआईए की यह दूसरी कार्रवाई है। 23 जून को एनआईए ने हाईवे स्थित एक मदरसे से रोहिंग्या छात्र मुजीबुल्लाह को पकड़ा था। हालांकि मुजीबुल्लाह के पास वैध रिफ्यूजी कार्ड मौजूद था। जिसके आधार पर ही उसने मदरसे में दाखिला लिया था। वहीं इससे पूर्व 13 मार्च को एटीएस की टीम ने देवबंद के एक हाॅस्टल से इनामुलहक नामक युवक को गिरफ्तार किया था। जिसके राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने की बात सामने आई थी। अब फारुख से पूछताछ को लेकर एनआईए की कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें