फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA और ATS का मेरठ में डेरा: खरखौदा से ग्राम प्रधान समेत PFI के चार सदस्य दबोचे, पूछताछ जारी

Sat, 24 Sep 2022 03:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ से सटे खरखौदा से शनिवार दोपहर एटीएस ने ग्राम प्रधान समेत पीएफआई के चार सदस्यों को दबोचा है। ये सभी शामली, मुजफ्फरनगर व गाजियाबाद के रहने वाले हैं। टीम इनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
PFI सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे खरखौदा से शनिवार दोपहर एटीएस ने ग्राम प्रधान समेत पीएफआई के चार सदस्यों को धर दबोचा है। बताया गया कि कैराना के मामौर ग्राम प्रधान साजिद समेत चार आरोपियों को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस ने इन चारों आरोपियों को खरखौदा से गिरफ्तार किया है बताया है कि प्रधान समेत चारों आरोपी पीएफआई के सदस्य हैं। उनकी तलाश में कई दिन से एटीएस और एनआईए की टीम मेरठ में डेरा डाले हुए थी। अभी उनसे पूछताछ चल रही है।

 

यह भी पढ़ें: Agniveer Bharti 2022: बारिश में जूते भीगे, सपने टूटे, पर कम नहीं हुआ अग्निवीरों का जज्बा, देखें तस्वीरें

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह खरखौदा पुलिस एटीएस ने विशेष ऑपरेशन के तहत खरखाैदा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने  पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के सदस्यों को PFI व कुछ अन्य मुस्लिम संगठनों के साथ मिलकर देश-विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का संदेह जताते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है। टीम के अधिकारी इनसे गहनता से पूछताछ कर रहे हैं। 

देश को खंडित करने वर्ष 2047 तक इस्लामिक राष्ट्र बनाने जाने का षड्यंत्र कर हिंदु व मुसलमानों के बीच सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव डालने आदि गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल होने पर इन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Agniveer Bharti 2022: बारिश में जूते भीगे, सपने टूटे, पर कम नहीं हुआ अग्निवीरों का जज्बा, देखें तस्वीरें
विज्ञापन

 

प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार एटीएस यूनिट नोएडा, दो उप निरीक्षक सहित पूरी टीम ने यहां से मोहम्मद शादाब अजीम कासमी(45)  पुत्र हाफि उम्मेद अली निवासी ग्राम सोंटा रसूलपुर शामली, मुफ्ती शहजाद (33) पुत्र मो उमरे निवासी ग्राम नेकपुर मुरादनगर गाजियाबाद, मौलाना साजिद (37) पुत्र सज्जाद निवासी ग्राम मामौर थाना कैराना जनपद शामली, मो. इस्लाम कासमी (32) पुत्र मोहम्मद अख्तर निवासी ग्राम जोगियाखेड़ा परसौली थाना फुगाना जनपद मुजफ्फरनगर शामिल हैं। खरखौदा थाना पर सभी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ है, सभी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें