फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का हाईवे बना एनएच-58, निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार छीन रही जिंदगियां, ये रहे आंकड़े

Thu, 21 Jan 2021 11:29 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • ढाई साल में 116 हादसे, 7 मौत, फिर भी जिम्मेदार बेपरवाह  
  • एचएच 58 पर निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार के चलते हो रहे हादसे
  • निर्माण कार्य कर रही कंपनी लापरवाही से कर रही कार्य
विज्ञापन
nh-58 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनएच-58 पर निर्माण कार्य चलते हुए तीन साल हो गए हैं, लेकिन काम अब तक अधूरा है। कार्य की धीमी रफ्तार के चलते यहां आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। बीते ढाई साल में इस सड़क पर करीब 116 हादसे हुए, जिनमें 7 लोगों की जान चली गई, जबकि 79 लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।

विज्ञापन


एनएच-58 पर कई जगह निर्माण कार्य चल रहा है। काम का जिम्मा कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपा गया है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान कंपनी के कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। कार्य के नाम पर कभी भी कहीं से भी ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया जाता है। हाईवे पर जगह-जगह सीमेंट के बैरियर लगा रखे हैं, लेकिन कहीं भी रिफ्लेक्टर नहीं लगाए हैं। हाईवे पर कहीं भी हाई मास्क लाइट की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में रात के अंधेरे में और कोहरे के कारण वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं। 

मोदीपुरम में सर्विस रोड पर सबसे ज्यादा हाईवे
निर्माण कार्य के चलते मोदीपुरम में हाईवे के ट्रैफिक को भी सर्विस रोड से निकाला जा रहा है, जिसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। सोमवार को भी सर्विस रोड पर हुए हादसे में दुल्हैड़ा निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। इससे पहले भी यहां कई हादसे हो चुके, लेकिन इसके बावजूद यहां सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर गाथा: स्वतंत्रता आंदोलन का गवाह है राजा रघुनाथ महल, मुगल शासकों ने ध्वस्त किया था दुर्गा मंदिर

विज्ञापन

यहां चल रहा निर्माण कार्य
पल्हैड़ा चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण 
दादरी हाईवे पर ओवरब्रिज का निर्माण 
रायपुर नंगली में अंडरपास का निर्माण 
मुजफ्फरनगर भैंसी कट पर ओवरब्रिज का निर्माण 
कंकरखेड़ा बाईपास पर अंडर पास का निर्माण 
सिवाया में सर्विस रोड का निर्माण 
पचपेड़ा में ओवरब्रिज का निर्माण 

माह    दुर्घटना    मौत   घायल 
नवंबर     38    2    24 
दिसंबर    51    2    27 
जनवरी    27    3    28 
जनवरी का आंकड़ा 19 जनवरी तक है। 

मार्च तक पूरा होगा काम
कंपनी को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कुछ कार्य फरवरी अंत तक पूरा हो जाएगा। शेष कार्य पूरा होने में मार्च तक का समय लगेगा। सड़क में कुछ जगह पर गड्ढों की शिकायत मिली है, जिन्हें भरवाया जाएगा।  - वरुण चारी, मैनेजर टेक्निकल एनएचएआई

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें