कूड़ा जलाया तो होगी कार्रवाई
एनजीटी ने निर्देश दिए हैं कि वायु प्रदूषण को लेकर विभाग पूरी तरह से तैयार रहे। अगर नगर निगम क्षेत्र में कहीं कूड़ा जलता है तो उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कूड़ा जलने की मॉनीटरिंग प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड करेगा, पत्र लिखकर निगम को कार्रवाई के लिए कहेगा। इसके अलावा अगर किसान ख्ेात में कोई पराली जलाता है तो उस पर भी जुर्माना लगाया जाएगा।
वायु प्रदूषण स्तर का पैमाना
0-65 : सही
65-110 : सामान्य
110-160 : खराब
165-210 : ज्यादा खराब
210-300 : खतरनाक
मेरठ में प्रदूषण का स्तर
बिजली बंबा चौराहा 310
बेगमपुल चौराहा 289
सूरजकुंड 266
खैरनगर चौराहा 282
थापर नगर 280
बागपत चौराहा 299
पुलिस लाइन 205
मेरठ में पीएम 2.5 का लेवल
बिजली बंबा चौराहा 210
बेगमपुल चौराहा 200
सूरजकुंड 154
खैरनगर चौराहा 161
थापर नगर 189
बागपत चौराहा 166
पुलिस लाइन 125
विभागों को पत्र भेजे जाएंगे
वायु प्रदूषण को लेकर एनजीटी ने जो निर्देश दिए हैं, उनके अनुसार काम किया जा रहा है। दीपावली को लेकर भी विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है। कूड़ा जलाने और पराली जलाने पर संबंधित विभागों को पत्र भेजे जाएंगे। - आरके त्यागी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/