फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो ड्रॉप्स पिलाने गई एनजीओ महिला पदाधिकारी से छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी

Sun, 02 Sep 2018 11:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
विज्ञापन
यूपी में तमाम सरकारी दावों के बावजूद छेड़खानी नहीं रुक रही। खरखौदा क्षेत्र के गांव पीपलीखेड़ा में पल्स पोलियो कार्यक्रम कराने जा रही एक युवती पर बीच रास्ते में खडे़ गैर समुदाय के युवक ने फब्तियां कसी। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी डे डाली। युवती एक एनजीओ की महिला पदाधिकारी है। घटना से स्वास्थ्य कर्मियों में भी आक्रोश फैल गया।  युवती ने परिजनों के थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। परिजनों का दावा है कि घटना पास की दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसे पुलिस को दे दिया गया है।
विज्ञापन


 

खरखौदा क्षेत्र के एक गांव की युवती पल्स पोलियो कार्यक्रम में काम रह रहे एक एनजीओ की महिला पदाधिकारी है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे वो पीपलीखेड़ा गांव में पल्स पोलियो कार्य देखने जा रही थी। आरोप है कि गांव में एक दुकान के पास खडे़ गैर समुदाय के कुछ युवकों में से एक युवक ने युवती पर फब्तियां कसी। युवती ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी।

युवती ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी तो वे भी मौके पर पहुंच गए । आरोपी युवक भाग चुके थे। परिजनों का दावा है कि घटना स्थल के पास एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये घटना कैद हो गई थी। उसकी फुटेज परिजनों ने ली और थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने भी उस दुकान से जाकर फुटेज चेक की। उधर घटना के बाद स्वास्थ्य कर्मियों में भी आक्रोश है। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी आरके सरोहा ने बताया कि युवती की ओर से थाने में केस दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी को दबिश 

इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी ने बताया कि युवती ने पहले दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी लेकिन कुछ ही देर बाद वापस आकर बताया कि इनमें से एक युवक ने फब्तियां कस रहे युवक को रोका था। इसके बाद उसने एक ही युवक के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

आरोपी को सजा दिलाकर रहूंगा :पिता 
युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी के साथ हुई घटना के आरोपी को वे हर हाल में सजा दिलाकर रहेंगे। आज ये उनकी बेटी के साथ हुआ है कल किसी की ओर की बेटी के साथ होगा। इसलिए ऐसे लोगों को सख्त सजा मिलनी जरूरी है। किसी के दबाव में भी वे नहीं आएंगे। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें