पीवीवीएनएल की विद्युत आपूर्ति और उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में उप्र पावर कारपोरेशन के प्रमुख सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पीवीवीएनएल के एमडी अभिषेक प्रकाश से वार्ता की। एमडी ने बताया कि वर्तमान में सभी क्षतिग्रस्त परिवर्तक को 48 घंटे में बदला जा रहा है। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि अगले वर्ष 2018 से 24 घंटे बिजली आपूर्ति देेने के लिए बिजली उपकेंद्रों और पोषकों को चिह्नित कर कार्यवाही निश्चित समय अवधि में पूर्ण कर ली जाए। नए संयोजन के संबंध में उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाए। बैठक में निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन आयुष कुमार, मुख्य अभियंता विराग बंसल, मुख्य अभियंता वाणिज्य संजय आनंद जैन, अधीक्षण अभियंता रविन्द्र गुप्ता, योगेश कुमार संजय जैन आदि रहे।