फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रार्थना सभा में गूंजी खबरें, बढ़ा ज्ञान और आत्मविश्वास

विज्ञापन
दौराला - भराला स्थित प्राथमिक विद्यालय में अमर उजाला में प्रकाशित खबर को पढ़कर सुनाता छात्र हिम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला/लावड़। भराला स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान कक्षा पांच के छात्र हिमार ने अमर उजाला के पृष्ठ तीन पर प्रकाशित आज जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, कट सकते हैं 7 लाख लोगों के नाम खबर को प्रभावी ढंग से पढ़कर सुनाया। कक्षा पांच की छात्रा अवनी ने पृष्ठ एक पर प्रकाशित महिलाओं ने दिखाया जोश, टूटे मतदान के रिकॉर्ड समाचार का वाचन किया। विद्यालय की इंचार्ज शशि कौशिक ने कहा कि नियमित रूप से अखबार पढ़ने से सामान्य ज्ञान में वृद्धि होती है। भाषा पर पकड़ मजबूत होती है और समसामयिक घटनाओं की जानकारी मिलती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

वहीं लावड़ स्थित प्राथमिक पाठशाला नंबर दो में भी प्रार्थना सभा में कक्षा चार की छात्रा फातिमा ने अमर उजाला अखबार के पृष्ठ दो पर प्रकाशित 48 घंटे में सेना ने 1321 फंसे पर्यटकों को बचाया खबर पढ़कर सुनाई, जिसे सुनकर सभी छात्र-छात्राएं उत्साहित नजर आए। प्रधानाचार्य आशिक अली ने भी बच्चों को विभिन्न महत्वपूर्ण समाचारों से अवगत कराया। उन्होंने महिलाओं ने दिखाया जोश, टूटे मतदान के रिकॉर्ड, स्तनपान न करने से बच्चों में कुपोषण व मानसिक विकास प्रभावित तथा शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने का शासनादेश जारी जैसी खबरों का वाचन करते हुए उनके महत्व पर प्रकाश डाला।

दौराला - भराला स्थित प्राथमिक विद्यालय में अमर उजाला में प्रकाशित खबर को पढ़कर सुनाता छात्र हिम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें